दूसरी सोमवारी पर बाबा भीमशंकर मंदिर में डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक, प्रशासन ने संभाली व्यवस्था

Updated:
विज्ञापन

जलाभिषेक करने के लिए कतार में खड़ी महिलाएं.

Baba Bhimshankar Temple : सावन की दूसरी सोमवारी पर बाबा भीमशंकर मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ा, जहां डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया. कोरोना काल के बाद यह पहली बार है जब इतनी भारी भीड़ उमड़ी है. प्रशासन द्वारा की गई पुख्ता व्यवस्थाओं के चलते श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन में कोई परेशानी नहीं हुई.

विज्ञापन

Baba Bhimshankar Temple : सावन की दूसरी सोमवारी के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के धरहरा स्थित प्रसिद्ध बाबा भीमशंकर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. जिले के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा दूर-दराज से पहुंचे शिवभक्तों के लिए गर्भगृह का पट सुबह 3:30 बजे ही खोल दिया गया. पट खुलते ही बाबा भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए लंबी कतार लग गयी. पूरे दिन मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंजता रहा. प्रशासन और मंदिर न्यास समिति की ओर से की गयी व्यापक व्यवस्था के कारण भारी भीड़ के बावजूद दर्शन-पूजन का सिलसिला व्यवस्थित रहा.

गर्भगृह से शिवगंगा तक पहुंची कतार

जलाभिषेक करने के लिए कतारबद्ध श्रद्धालु.
जलाभिषेक करने के लिए कतारबद्ध श्रद्धालु.

दूसरी सोमवारी पर पहली सोमवारी की तुलना में श्रद्धालुओं की संख्या काफी अधिक रही. गर्भगृह से शिवगंगा तक महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग कतार बनायी गयी थी. सुबह से शुरू हुई कतार दोपहर करीब दो बजे तक शिवगंगा तक पहुंच गयी.

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिर परिसर और आसपास के प्रमुख स्थानों पर बैरिकेडिंग की गयी. निर्धारित मार्ग से श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश कराया गया, जिससे जलाभिषेक और दर्शन की प्रक्रिया सुचारू बनी रही.

वन-वे व्यवस्था से नहीं लगा जाम

जलाभिषेक करने के लिए कतारबद्ध श्रद्धालु.
जलाभिषेक करने के लिए कतारबद्ध श्रद्धालु.

भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने मुख्य सड़क पर वन-वे यातायात व्यवस्था लागू की. जगह-जगह बैरिकेडिंग कर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित की गयी और श्रद्धालुओं को निर्धारित स्थानों से पैदल मंदिर परिसर की ओर भेजा गया.

एसडीएम सह मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि दूसरी सोमवारी पर करीब डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने बाबा भीमशंकर का जलाभिषेक किया. इनमें लगभग एक लाख महिला श्रद्धालु शामिल थीं.

महिला श्रद्धालुओं ने व्यवस्था की सराहना की

भारी भीड़ के बावजूद दर्शन-पूजन की व्यवस्था व्यवस्थित रहने से महिला श्रद्धालुओं में संतोष देखने को मिला. श्रद्धालुओं ने कहा कि पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी तथा अलग-अलग कतार की व्यवस्था से उन्हें काफी सुविधा मिली.

महिला श्रद्धालुओं ने प्रशासनिक व्यवस्था की सराहना करते हुए एसडीएम विनय कुमार और पूरी टीम का आभार जताया.

CCTV से कंट्रोल रूम में होती रही निगरानी

मंदिर परिसर में बनाये गये कंट्रोल रूम से CCTV कैमरों के जरिए लगातार निगरानी की जाती रही. भीड़ बढ़ने वाले स्थानों पर अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को तत्काल आवश्यक निर्देश दिये जाते रहे. पहली सोमवारी के अनुभव के आधार पर दूसरी सोमवारी में भीड़ प्रबंधन को और मजबूत किया गया था.

डेढ़ लाख श्रद्धालुओं के बीच सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

सुरक्षा व्यवस्था की कमान एसडीएम विनय कुमार, डीएसपी सुरेंद्र कुमार, साइबर डीएसपी गौरव गुप्ता, इंस्पेक्टर राजेश चौधरी, सीओ रश्मि प्रिया, बीडीओ सत्येंद्र कुमार, थानाध्यक्ष अमित कुमार राय, अपर थानाध्यक्ष स्वीटी कुमारी समेत अन्य अधिकारियों ने संभाली.

मंदिर न्यास समिति के सचिव संजीव यादव और कोषाध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी सहित बड़ी संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और जवान तैनात रहे. अधिकारियों ने प्रवेश-निकास मार्ग, कतार, बैरिकेडिंग और यातायात व्यवस्था का लगातार निरीक्षण किया.

दूसरी सोमवारी पर करीब डेढ़ लाख श्रद्धालुओं की मौजूदगी के बीच आस्था और प्रशासनिक समन्वय का बेहतर उदाहरण देखने को मिला. श्रद्धालुओं ने बाबा भीमशंकर का जलाभिषेक कर सुख, शांति, समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की.


विज्ञापन
आशुतोष झा

लेखक के बारे में

By आशुतोष झा

आशुतोष झा प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अपराध, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं. राघोपुर (सुपौल) क्षेत्र में काम कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन