सुपौल ने मुजफ्फरपुर को हरा ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं गनौरा पंचायत के मुखिया जितेंद्र कुमार ने टूर्नामेंट को बेहद सफल बताया
निर्मली. मरौना प्रखंड स्थित आरके रमन स्टेडियम, गनौरा परसौनी में आयोजित श्री अनंत क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच सुपौल बनाम मुजफ्फरपुर के बीच खेला गया. टॉस जीतकर सुपौल ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और 20 ओवर में 101 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. जवाब में मुजफ्फरपुर की टीम 14 ओवर में 63 रन पर सिमट गई. इस प्रकार सुपौल ने 38 रनों से जीत दर्ज की. आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं गनौरा पंचायत के मुखिया जितेंद्र कुमार ने टूर्नामेंट को बेहद सफल बताया. इस दौरान मरौना थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार, मुखिया एकता यादव, अनिल आनंद, पूर्व मुखिया एजाज उल हक, लक्ष्मी देव यादव, हरि नारायण मंडल समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. टूर्नामेंट में खिलाड़ियों, जनप्रतिनिधियों, दर्शकों और अधिकारियों के लिए अलग-अलग केबिन बनाए गए थे. हजारों खेलप्रेमियों ने स्टेडियम में मौजूद खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया. रितेश बने मैन ऑफ द मैच सुपौल के गेंदबाज रितेश ने 3.1 ओवर में मात्र 07 रन देकर 04 विकेट प्राप्त किया. रितेश को बेहतर गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार मुजफ्फरपुर के रोहित को दिया गया. जिन्होंने तीन मैचों में 90 रन बनाए. बेस्ट बॉलर का खिताब सुपौल के कप्तान नंदन सिंह को मिला. जबकि मैन ऑफ द सीरीज मुजफ्फरपुर के सूर्य प्रकाश बने. जिन्होंने तीन मैचों में 48 रन और 04 विकेट लिए. विजेता को 51 हजार व उपविजेता को मिला 31 हजार फाइनल मुकाबले के विजेता सुपौल को ट्रॉफी के साथ 51 हजार रुपये की पुरस्कार राशि अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने प्रदान की. उपविजेता मुजफ्फरपुर को 31 हजार रुपये का इनाम जिला पंचायती राज पदाधिकारी सुपौल के हाथों सौंपा गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




