Live Video: सुपौल में टक्कर के बाद दो बाइक के परखच्चे उड़े, लाशें बिछी, CCTV फुटेज सामने आया
Published by : ThakurShaktilochan Sandilya Updated At : 15 Mar 2025 8:21 AM
supaul road accident
Live Video: बिहार के सुपौल में दो बाइक के बीच भीषण टक्कर हो गयी. दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए. हादसा सीसीटीवी में कैद हुआ है.
Bihar Road Accident: बिहार के सुपौल जिले में होली के दिन भीषण सड़क हादसा हुआ है. दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर हुई और इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी हैं. घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है.
CCTV फुटेज आया सामने
बीच सड़क पर हुए काल के इस तांडव का वीडियो सामने आया है. सीसीटीवी फुटेज में पूरी घटना स्पष्ट दिख रही है. टक्कर के बाद बाइक के परखच्चे उड़ गए. मृतकों में एक पूर्व मंत्री का पोता भी बताया जा रहा है.
ALSO READ: Bihar News: मोतिहारी में मुखिया के दरवाजे पर खून की होली, चाकू मारकर युवक की हत्या, 13 लोग गिरफ्तार
होली के दिन मौत का तांडव
घटना शुक्रवार दोपहर की बतायी जा रही है. लोग होली के जश्न में डूबे हुए थे. सड़क पर चलने वाले वाहनों की संख्या भी कम थी. इस दौरान त्रिवेणीगंज नगर परिषद वार्ड नंबर 21 में नेशनल हाइवे पर लटूरी शिव मंदिर के पास दो बाइक आमने-सामने टकरा गए. दोनों बाइक की रफ्तार काफी तेज दिख रही है.
दोनों बाइक के परखच्चे उड़े
टक्कर होते ही बाइक के परखच्चे उड़ गए. वीडियो फुटेज में दिख रहा है कि दोनों बाइक पर सवार युवक वहीं पर गिरे और उनकी मौत हो गयी. बाइक पूरी तरह टुकड़ों में बंट गया. एक साइकिल सवार इस हादसे में बाल-बाल बचा. वहीं राह चलते लोग व वाहन रूक-रूककर मौके पर से युवकों को बचाने का प्रयास करते दिखे. आनन-फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ThakurShaktilochan Sandilya
डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










