सुपौल के आयुष अभिनव ने नीट यूजी में लहराया परचम, एआईआर 20,320 हासिल

आयुष अभिनव | Prabhat Khabar Network
सुपौल जिले के होनहार छात्र आयुष अभिनव ने NEET UG 2026 में शानदार सफलता हासिल की है. उन्होंने 720 में से 575 अंक प्राप्त कर 98.958 पर्सेंटाइल अर्जित किया है. उनकी इस उपलब्धि ने न केवल जिले का नाम रोशन किया है, बल्कि मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनी है.
सुपौल जिले के होनहार छात्र आयुष अभिनव ने नीट यूजी 2026 में शानदार सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है. उन्होंने 720 में 575 अंक प्राप्त करते हुए 98.958 पर्सेंटाइल अर्जित किया. इसके साथ ही उन्हें ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) 20,320 तथा सामान्य वर्ग में 7,686वीं रैंक मिली है.
तीनों विषयों में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
आयुष अभिनव ने विषयवार भी बेहतरीन प्रदर्शन किया. उन्हें बायोलॉजी में 99.54 प्रतिशत, फिजिक्स में 98.44 प्रतिशत तथा केमिस्ट्री में 97.77 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए. उनकी इस उपलब्धि को जिले के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी माना जा रहा है.
शिक्षक दंपती के पुत्र हैं आयुष
आयुष अभिनव सदर थाना क्षेत्र के बभनगामा गांव निवासी शिक्षक विनय कुमार झा एवं नूतन कुमारी के पुत्र हैं. उनकी सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है. परिजनों, शिक्षकों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.
जिले के शिक्षाविदों ने आयुष की उपलब्धि को सुपौल के लिए गर्व का विषय बताते हुए कहा कि उनकी सफलता मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देखने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार झा
राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










