ePaper

सुनील चौथी बार चुने गए मेला के सचिव

Updated at : 04 Dec 2025 6:35 PM (IST)
विज्ञापन
सुनील चौथी बार चुने गए मेला के सचिव

03 जनवरी से लगेगा कैलाशपुरी में दस दिवसीय पौष पूर्णिमा मेला

विज्ञापन

– पथरा उत्तर पंचायत के कैलाशपुरी मंदिर परिसर में आमसभा का हुआ आयोजन – 03 जनवरी से लगेगा कैलाशपुरी में दस दिवसीय पौष पूर्णिमा मेला कटैया निर्मली. पथरा उत्तर पंचायत के कैलाशपुरी में लगने वाले दस दिवसीय पौष पूर्णिमा मेला को सफल बनाने को लेकर बुधवार को मंदिर परिसर में आमसभा हुई. इसकी अध्यक्षता मेला के स्थाई अध्यक्ष सदर एसडीएम इंद्रवीर कुमार ने की. मेला सचिव सुनील कुमार पासवान ने कहा कि 3 जनवरी से पौष पूर्णिमा पर दस दिवसीय मेला लगेगा. उन्होंने पूर्व कमेटी को भंग कर नई कमेटी गठन करने का प्रस्ताव दिया. सदर एसडीएम ने प्रस्ताव स्वीकार कर पुनः कमेटी गठन करने की सहमति दी. आमसभा में मौजूद लोगों की सहमति से चौथी बार सुनील कुमार पासवान को मेला सचिव मनोनीत किया गया. इस प्रकार सर्वसम्मति से पूर्व कमेटी को ही बरकरार रखा गया. कमेटी में सह सचिव नवल किशोर चौधरी, कोषाध्यक्ष सरपंच शिवशंकर मंडल को बनाया गया. एसडीएम ने मेला का बायलाज बनाकर जल्द निबंधन कराने के साथ-साथ कैलाशपुरी महोत्सव मनाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर कार्य शुरू कराने का प्रस्ताव दिया. आमसभा में समिति के उपाध्यक्ष सह सीओ उमा कुमारी, थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा, पुअनि राहुल कुमार, मुखिया मसरूदीन, पूर्व मुखिया हेम नारायण मंडल, पूर्व सरपंच ब्रह्मदेव ठाकुर, सीताराम पासवान, लखन चौधरी, राजकुमार निराला, भगवान दत चौधरी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन