हाइवा की ठोकर से साइकिल सवार छात्रा की मौत

मृतका के पिता ने बताया कि फरवरी में बेटी की मैट्रिक की परीक्षा होने वाली थी
– मौके से चालक फरार प्रतापगंज. थाना क्षेत्र के गद्दी सुखानगर सड़क मार्ग स्थित मौलवी कामत के समीप बुधवार को हाइवा की ठोकर से साइकिल सवार छात्रा की मौत हो गयी. मृतिका की पहचान चिलौनी दक्षिण पंचायत के दीवानगंज स्थित वार्ड 2 निवासी शिवराम साह के 15 वर्षीय पुत्री सुलेखा कुमारी के रूप में हुई है. घटना की सूचना थाना को दी गई. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर हाइवा के साथ छात्रा के शव को अपने कब्जे में लिया. इस बाबत मृतका के पिता ने बताया कि फरवरी में बेटी की मैट्रिक की परीक्षा होने वाली थी. सुलेखा के कागजात में कुछ गलती थी. जिसका सुधार करवाने के लिए दोनों बाप बेटी दो साइकिल पर सवार होकर सुखानगर चौक जा रहे थे. उसी दौरान पीछे से आ रही बीआर 52 जी 7892 नंबर की बालू लदे हाइवा के चपेट में सुलेखा की साइकिल आ गई. आगे साइकिल से चल रहे सुलेखा के पिता ने देखा तो वह जोर से चिल्ला कर गाड़ी रोकने को कहा. तब तक में सुलेखा हाइवा ट्रक के नीचे आ चुकी थी. यह देख चालक हाइवा रोक भागने में सफल हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए. थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने परिजनों को समझा बुझा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपौल भेजा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार झा
राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










