एसएसबी जवानों ने नाबालिग लड़का-लड़की को लिया हिरासत में, चाइल्ड हेल्पलाइन को किया सुपुर्द

जिला के लौकही थाना अंतर्गत सोनबरसा गांव निवासी बलराम मंडल के 17 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार एवं हर्भंगा गांव निवासी 16 वर्षीया सरस्वती कुमारी बतायी
कुनौली वाह्य सीमा चौकी नेओर चेक-पोस्ट पर तैनात एसएसबी जवानों ने एक नाबालिग लड़का-लड़की को हिरासत में लिया. एसएसबी 45वीं बटालियन के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि नाबालिग एक लड़का-लड़की नेपाल के रास्ते से भारत में जाने की सूचना मिली थी. सूचना के आलोक में नियमित चेक-पोस्ट ड्यूटी के दौरान एसएसबी जवानों ने नेपाल से भारत आने के क्रम में नाबालिग जोड़े को रोककर पूछताछ की गई. पूछताछ के क्रम में उन्होंने अपनी पहचान मधुबनी जिला के लौकही थाना अंतर्गत सोनबरसा गांव निवासी बलराम मंडल के 17 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार एवं हर्भंगा गांव निवासी 16 वर्षीया सरस्वती कुमारी बतायी. एसएसबी द्वारा दोनों जोड़ी को हिरासत में लिया एवं नाबालिग लड़का व लड़की को चाइल्ड हेल्पलाइन मधुबनी को सुपुर्द कर दिया गया. इस दौरान एसएसबी के उप निरीक्षक विनोद कुमार व अन्य तीन जवान एवं मानव तस्करी रोधी इकाई मौजूद थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










