पोषण पखवाड़ा के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित, स्वस्थ समाज के लिए जागरूकता पर जोर

कार्यक्रम का उद्घाटन आईसीडीएस डीपीओ ने किया
सुपौल. सदर बाल विकास परियोजना क्षेत्र के बसबिट्टी पंचायत में पोषण पखवाड़ा के अवसर पर मंगलवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन आईसीडीएस डीपीओ ने किया. इस अवसर पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, जिला समन्वयक, महिला पर्यवेक्षिका, आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, स्थानीय महिलाएं और बच्चों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली. कार्यक्रम के दौरान पोषण के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई. विशेष रूप से गर्भवती व धात्री माताओं और छोटे बच्चों के लिए संतुलित आहार की आवश्यकता पर जोर दिया गया. डीपीओ ने आठवें पोषण पखवाड़ा की थीम जीवन के पहले 06 वर्षों में मस्तिष्क के विकास को अधिकतम करना पर प्रकाश डालते हुए लोगों को कुपोषण से बचाव के लिए जागरूक रहने और सरकार की पोषण संबंधी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम के दौरान कई महत्वपूर्ण गतिविधियों का आयोजन किया गया. जिनमें जागरूकता सत्र, पोषण प्रदर्शनी, स्वास्थ्य जांच शिविर इन गतिविधियों के माध्यम से लोगों को पोषण और स्वास्थ्य के प्रति सजग किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समुदाय को पोषण के प्रति जागरूक बनाना और एक स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में सकारात्मक कदम उठाना रहा. कार्यक्रम के अंत में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी ने सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम का समापन किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार झा
राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










