एसपी ने भीमनगर थाना का किया निरीक्षण, दिये कई आवश्यक निर्देश
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Aug 2024 9:42 PM
निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार के व भीमनगर थाना के पुलिस बल मौजूद थे
वीरपुर. सीमावर्ती क्षेत्र के भीमनगर थाना का मंगलवार को एसपी शैशव यादव ने निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने थाना में विभिन्न प्रकार के पंजियों की भी पड़ताल की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. जानकारी देते हुए भीमनगर थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि एसपी श्री यादव भीमनगर थाना के गुंडा पंजी, लूटकांड की पंजी, डकैती के वारदात से जुड़े दस्तावेज, अपराध सेल, मालखाना, थाना क्षेत्र से जुड़े फरारी आरोपियों की जानकारी, लंबित कांड, भवन निर्माण संबंधित पंजी, चौकीदार पंजी आदि की जानकारी ली और निरीक्षण किया. बताया कि डायल 112 और थाना गश्ती की चौकसी क़ो बढ़ाने को लेकर आवश्यक निर्देश दिए. इस दौरान नेपाल से विशेष रिश्ता बनाए रखने को भी कहा गया. बॉर्डर रोड पर गश्ती तेज करने पर विशेष चर्चा की गई. शराब तस्कर पर विशेष नजर बनाये रखने के साथ-साथ थाना क्षेत्र के विभिन्न कांडों से जुड़े आरोपियों के जेल से छूटने के बाद उन अपराधियों पर पैनी नजर बनाये रखने की बात कही. निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार के व भीमनगर थाना के पुलिस बल मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










