त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में बेबी शो आयोजित, दिशा कुमार बनीं प्रथम

Updated:
विज्ञापन

फोटो- विश्व स्तनपान सप्ताह पर अनुमंडलीय अस्पताल में बेबी शो, तीन बच्चों को किया गया सम्मानित | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल ने विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर एक बेबी शो का आयोजन किया. इस प्रतियोगिता में बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण का मूल्यांकन किया गया. जानें किसने जीते पुरस्कार और स्तनपान के महत्व को समझें.

विज्ञापन

World Breastfeeding Week: त्रिवेणीगंज (सुपौल). विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज में शुक्रवार को बेबी शो का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में कुल आठ बच्चों ने भाग लिया. विशेषज्ञों की टीम ने निर्धारित स्वास्थ्य एवं पोषण मानकों के आधार पर बच्चों का मूल्यांकन किया और बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों का चयन किया.

विज्ञापन

इन बच्चों ने जीते पुरस्कार

प्रतियोगिता में दिशा कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. आरव कुमार दूसरे और शिवांशी कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं. विजेताओं को क्रमशः 1000 रुपये, 500 रुपये और 250 रुपये की प्रोत्साहन राशि डॉ. बी. एन. पासवान द्वारा प्रदान की गयी.

इन मानकों पर हुआ मूल्यांकन

बेबी शो के दौरान बच्चों का संस्थागत प्रसव, पोषण स्तर, नियमित टीकाकरण, स्तनपान की स्थिति, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत आकलन किया गया. सभी प्रतिभागियों का मूल्यांकन निर्धारित मानकों के अनुसार किया गया.

स्वास्थ्यकर्मी और अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना की सुपरवाइजर ब्यूटी कुमारी, डॉ. बी. एन. पासवान, स्वास्थ्य प्रबंधक एस. अदीब अहमद, परिवार कल्याण सलाहकार इश्तियाक अहमद, प्रवेश कुमार, प्रखंड लेखापाल सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे.

स्तनपान के महत्व पर दिया गया संदेश

World Breastfeeding Week: स्वास्थ्य प्रबंधक एस. अदीब अहमद ने कहा कि विश्व स्तनपान सप्ताह का उद्देश्य माताओं को जन्म के तुरंत बाद शिशु को स्तनपान कराने, छह माह तक केवल मां का दूध देने तथा बच्चों के संतुलित पोषण और नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक करना है. उन्होंने कहा कि मां का दूध शिशु के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए सबसे सुरक्षित एवं प्रभावी पोषण है. ऐसे कार्यक्रमों से अभिभावकों में जागरूकता बढ़ती है और बच्चों के स्वस्थ भविष्य के लिए सकारात्मक संदेश जाता है.

इसे भी पढ़ें: पटना से गया तक चली तबादला एक्सप्रेस, बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में 20 अफसरों का ट्रांसफर

सम्राट चौधरी का ऐलान- 51600 करोड़ निवेश होगा, बिहार बनेगा देश का नया स्टील हब, हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार

राजद नई टीम क्यों बना रही है? जानिए संगठन भंग करने के पीछे की वजह


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन