84.6 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार तस्कर को आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद वीरपुर पुलिस को सौंप दिया गया

विज्ञापन

वीरपुर. एसएसबी 45वीं बटालियन के सतना बीओपी जवानों और वीरपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मंगलवार की सुबह भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से करीब 150 मीटर अंदर 84.6 लीटर नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया. पकड़े गए युवक की पहचान रोशन कुमार, निवासी ह्रदयनगर पंचायत वार्ड संख्या 04, के रूप में हुई है. एसएसबी 45वीं बटालियन के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि सतना बीओपी क्षेत्र के बॉर्डर पिलर संख्या 203/1 के पास मादक पदार्थ की तस्करी होने वाली है. इसके बाद एसएसबी और वीरपुर पुलिस की संयुक्त नाका पार्टी का गठन किया गया. कार्रवाई के दौरान नाका पार्टी ने दो व्यक्तियों को नेपाल से भारत की ओर बोरी लेकर आते देखा. जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को बोरी समेत पकड़ लिया, जबकि दूसरा बोरी फेंककर नेपाल की ओर भाग निकला. बरामद बोरी से 84.6 लीटर नेपाली शराब मिली. गिरफ्तार तस्कर को आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद वीरपुर पुलिस को सौंप दिया गया. इस अभियान में एसएसबी के सहायक उप-निरीक्षक लक्ष्मण सिंह धामी, बिहार पुलिस के उप-निरीक्षक मुक्तिनाथ यादव समेत एसएसबी व पुलिस बल के अन्य जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन