ePaper

7.5 लीटर देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 19 Nov 2025 6:29 PM (IST)
विज्ञापन
7.5 लीटर देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

इस दौरान पुलिस ने एक शराब तस्कर को मौके से गिरफ्तार किया

विज्ञापन

जदिया. थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार की रात कोरियापट्टी पश्चिम पंचायत के वार्ड संख्या 13 में छापेमारी कर 7.500 लीटर देसी शराब बरामद की है. इस दौरान पुलिस ने एक शराब तस्कर को मौके से गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष नंदकिशोर नंदन ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उमेश मंडल अवैध रूप से देशी शराब की तस्करी करता है. जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घर की तलाशी ली, जहां 7.500 लीटर देशी शराब बरामद हुआ. बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी उमेश मंडल को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि तस्कर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जा रही है और उसे न्यायिक हिरासत में सुपौल भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है. पुलिस की इस कार्रवाई से स्थानीय क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ सख्ती का संदेश गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन