31 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

पुअनि ने बरामद शराब के साथ तस्कर मो मुमताज को गिरफ्तार कर थाना लाया
प्रतापगंज. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बाजार क्षेत्र के गोल चौक के समीप एक मुर्गा दुकान में छापेमारी कर 31 लीटर शराब के साथ दुकानदार को गिरफ्तार किया. जानकारी अनुसार बुधवार को संध्या गश्ती कर रहे पुअनि शर्मा पासवान को सूचना मिली कि बाजार के गोल चौक से पूरब मछहट्टा स्थित मुर्गा दुकान में अवैध रूप से शराब रख बेचा जा रहा है. सूचना पाते ही पुअनि श्री पासवान दल बल के साथ मछहट्टा स्थित मुर्गा दुकान पहुंचे. जहां उन्होंने दुकान घेर कर उसकी तलाशी ली. जिसमें अवैध रूप से दो प्लास्टिक के गैलन में रखा 31.5 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद किया गया. शराब बरामद होते ही पुअनि ने दुकानदार को अपने हिरासत में लेकर पूछताछ की. हिरासत में लिए दुकानदार भवानीपुर उत्तर पंचायत के वार्ड नंबर 09 निवासी मो मुमताज निकला. पुअनि ने बरामद शराब के साथ तस्कर मो मुमताज को गिरफ्तार कर थाना लाया. जिसे गुरुवार को आवश्यक कार्यवाही के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




