195 बोतल शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

गिरफ्तार तस्कर की पहचान मधुबनी जिले के घोघरडीहा थाना क्षेत्र के बनरझुल्ला गांव निवासी मनोज कुमार मनोहर के रूप में हुई है
निर्मली. नदी थाना पुलिस ने 195 बोतल देसी नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया. पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि निर्मली मरौना मुख्य सड़क मार्ग बनरझुल्ला चौक के पास एक युवक शराब की तस्करी कर रहा है. सूचना मिलते ही नदी थाना पुलिस उक्त स्थल पर पहुंची तो देखा कि एक युवक बोरी में लेकर शराब बेच रहा है. पुलिस को देखते ही युवक भागने लगा. पुलिस जवान ने खदेड़ कर उसे पकड़ लिया. बोरी की तलाशी ली तो 195 बोतल देसी नेपाली शराब बरामद हुआ. पुलिस शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान मधुबनी जिले के घोघरडीहा थाना क्षेत्र के बनरझुल्ला गांव निवासी मनोज कुमार मनोहर के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि 195 बोतल देसी नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. कहा कि आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




