1430 बोतल नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Aug 2024 6:29 PM
शराब तस्कर के खिलाफ नदी थाना में केस दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत भेज दिया गया
निर्मली. नदी थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार को ललमनियां पंचायत के मुंगरहा गांव वार्ड नंबर 14 से 1430 बोतल नेपाली देसी शराब बरामद किया. जानकारी देते हुए नदी थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि मुंगराहा गांव के वार्ड नंबर 14 स्थित बांसबाड़ी में भारी मात्रा में शराब की बोतल छुपाकर रखी हुई है. सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर छापेमारी की गयी. इसी दौरान मुंगराह वार्ड नंबर 14 निवासी चंदन कुमार के घर के पीछे स्थित बांसबाड़ी से कुल आठ बोरी में रखे शराब बरामद की गयी. गिनती के दौरान 300 एमएल के कुल 1430 बोतल बरामद किया गया. साथ ही शराब तस्कर चंदन कुमार को गिरफ्तार कर थाना लाया गया. शराब तस्कर के खिलाफ नदी थाना में केस दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










