राज्यपाल से सम्मानित होने पर स्मृति व कृति को मिल रही बधाईयां, गांव में हर्ष का माहौल

उनकी इस उपलब्धि से प्रतापगंज प्रखंड के भवानीपुर उत्तर वार्ड नंबर 13 गंगसायर गांव में हर्ष का माहौल है
प्रतापगंज. भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के छठे दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान द्वारा स्मृति कुमारी और कृति कुमारी को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया. दोनों ने मास्टर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस में विश्वविद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडलिस्ट होने का गौरव हासिल किया. उनकी इस उपलब्धि से प्रतापगंज प्रखंड के भवानीपुर उत्तर वार्ड नंबर 13 गंगसायर गांव में हर्ष का माहौल है. गांव के इंजीनियर मोती लाल यादव, सियाराम नेताजी, बच्चा लाल खलीफा, प्रमुख रमेश प्रसाद यादव, मुखिया प्रताप बिराजी, डिग्री कॉलेज सुपौल के प्रोफेसर महेश यादव, शिक्षक रतन यादव, ओमप्रकाश समेत सभी ग्रामवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. इधर स्मृति कुमारी और कृति कुमारी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता बिंदेश्वरी यादव व माता शर्मिला देवी के आशीर्वाद और सतत प्रयासों को दिया. उनकी इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे गांव और जिले का मान बढ़ाया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










