एकल अभियान भगवान का है कार्य - भाग अध्यक्ष

Published by : RAJEEV KUMAR JHA Updated At : 04 Feb 2026 6:12 PM

विज्ञापन

एकल अभियान का दस दिवसीय नवीन आचार्य प्रशिक्षण वर्ग का समापन

विज्ञापन

– एकल अभियान का दस दिवसीय नवीन आचार्य प्रशिक्षण वर्ग का समापन सुपौल. एकल अभियान के तत्वावधान में आयोजित दस दिवसीय नवीन आचार्य प्रशिक्षण वर्ग का सफलतापूर्वक समापन हुआ. प्रशिक्षण वर्ग में सुपौल, सहरसा व अररिया जिले से आए महिला एवं पुरुष आचार्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को प्राथमिक शिक्षा, आरोग्य शिक्षा, ग्राम विकास शिक्षा, जागरण शिक्षा एवं संस्कार शिक्षा से संबंधित विस्तृत एवं व्यावहारिक जानकारी दी गई. साथ ही शारीरिक शिक्षा एवं हस्तशिल्प शिक्षा के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष बल दिया गया. पंचमुखी शिक्षा पद्धति के अंतर्गत यह बताया गया कि किस प्रकार खेल-खेल में ग्रामीण बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया जा सकता है. ताकि उनमें सीखने की रुचि और आत्मविश्वास का विकास हो सके. समापन सत्र को संबोधित करते हुए भाग अध्यक्ष डॉ प्रभु दयाल शाह ने कहा कि एकल अभियान भगवान का कार्य है. यह राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है. वहीं डॉ राजा सिंह ने कहा कि एकल अभियान को जन-जन का अभियान बनाने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों को इससे जुड़ना चाहिए. इस अवसर पर प्रभाग गतिविधि प्रमुख मुंशी लाल यादव, भाग अभियान प्रमुख आकाश कुमार, भाग कार्यालय प्रमुख ललन कुमार, संच प्रशिक्षक प्रदीप कुमार, पूनम कुमारी सहित सभी आचार्य भाई-बहन उपस्थित रहे. कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ हुआ.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन