सिमराही बाजार में ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़कर ढाई लाख की चोरी

Updated:
विज्ञापन
पीड़ित दुकानदार व ज्वेलरी शॉप | Prabhat Khabar Network

पीड़ित दुकानदार व ज्वेलरी शॉप | Prabhat Khabar Network

सुपौल के सिमराही बाजार में चोरों ने एक ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़कर करीब ढाई लाख रुपये मूल्य के आभूषण और नकदी की चोरी कर ली। घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों ने बाजार क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

राघोपुर (सुपौल) : थाना क्षेत्र के सिमराही बाजार में चोरों ने एक ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़कर करीब ढाई लाख रुपये मूल्य के आभूषण और नकदी की चोरी कर ली. मामले को लेकर पीड़ित दुकानदार ने राघोपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है.

ताला तोड़कर दुकान में घुसे चोर

जानकारी के अनुसार, सिमराही बाजार वार्ड संख्या-04 निवासी प्रिंस कुमार दास की ज्वेलरी दुकान एनएच-27 किनारे स्थित है. आरोप है कि शुक्रवार देर रात अज्ञात चोरों ने दुकान का मुख्य ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां रखे सोने-चांदी के आभूषणों के साथ नकदी पर हाथ साफ कर दिया.

एक लाख नकद समेत लाखों के आभूषण ले उड़े

पीड़ित दुकानदार ने बताया कि चोर सोने के मंगलसूत्र, झुमका, चांदी के विभिन्न आभूषण तथा करीब एक लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए. चोरी गए सामान और नकदी की कुल कीमत लगभग ढाई लाख रुपये आंकी गई है. शनिवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला. अंदर का सामान बिखरा पड़ा था और कई कीमती आभूषण व नकदी गायब थी. इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी और थाना में आवेदन दिया.

व्यापारियों ने बढ़ाई सुरक्षा की मांग

घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों ने बाजार क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की है. वहीं पीड़ित दुकानदार ने चोरी गए सामान की बरामदगी और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है.

पुलिस कर रही मामले की जांच

थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि चोरी की घटना से संबंधित आवेदन प्राप्त हुआ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.


विज्ञापन
आशुतोष झा

लेखक के बारे में

By आशुतोष झा

आशुतोष झा प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अपराध, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं. राघोपुर (सुपौल) क्षेत्र में काम कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन