तिनकोनिया शिव मंदिर में 22 से 28 तक शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम

Updated:
विज्ञापन

नगर के तिनकोनिया शिव मंदिर में आगामी 22 फरवरी से 28 फरवरी तक होने वाले नर्मदेश्वर शिव लिंग स्थापना को ले यज्ञ के विचार विमर्श को लेकर मंगलवार को एक बैठक आयोजित की गयी.

विज्ञापन

वीरपुर. नगर के तिनकोनिया शिव मंदिर में आगामी 22 फरवरी से 28 फरवरी तक होने वाले नर्मदेश्वर शिव लिंग स्थापना को ले यज्ञ के विचार विमर्श को लेकर मंगलवार को एक बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष राजा अग्रवाल ने की. बैठक में प्रस्तावित प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी. चर्चाओं में मंदिर का रंग रोगन, सौंदर्यीकरण, धन संग्रह आदि पर चर्चा की गयी. जानकारी देते नगर मुख्य पार्षद सुशील कुमार ने बताया कि आगामी 22 से 28 फरवरी तक होने वाले शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को सफल बनने के लिए बैठक की गयी है. जिसमें सभी लोग तन मन और धन से कार्यक्रम को भव्य से भव्य बनाने के लिए लगे हुए हैं. अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी हो, भक्तिभाव का माहौल बना रहें. बैठक में कमल सिंह, अभय कुमार जैन, उमेश साह, संजय मांझी, अनिल दास, गोपी कृष्णा लालू, प्रभात झा, सुमन कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन