अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी

मौके पर थानाध्यक्ष राज किशोर मंडल अपने दल बल के साथ पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सुपौल भेज दिया है
वीरपुर. बसंतपुर प्रखंड क्षेत्र के ह्दयनगर पंचायत अंतर्गत भवानीपुर में गुरुवार की सुबह एक व्यक्ति का अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. लोगों ने इसकी सूचना वीरपुर थाने को दी. मौके पर थानाध्यक्ष राज किशोर मंडल अपने दल बल के साथ पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सुपौल भेज दिया है. स्थानीय लोगों से मिली जानकारी अनुसार भवानीपुर से समदा जाने वाली सड़क मार्ग पर खेत के किनारे गुरुवार की सुबह एक शव देखा गया. जिसके बाद शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा होने लगी. शव पर किसी भी प्रकार का निशान नहीं मिल सका है. जिससे ये अंदाजा नहीं लग पा रहा है कि उसकी मृत्यु कैसे हुई है. थानाध्यक्ष राज किशोर मंडल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस अनुसंधान में जुटी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




