ePaper

मतदान केंद्रों का एसडीएम ने किया निरीक्षण, लोगों से मतदाता सूची का अवलोकन करने की अपील

Updated at : 20 Aug 2025 6:14 PM (IST)
विज्ञापन
मतदान केंद्रों का एसडीएम ने किया निरीक्षण, लोगों से मतदाता सूची का अवलोकन करने की अपील

आपत्तियां मिलने पर आवश्यक सुधार भी किए गए

विज्ञापन

सुपौल. अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी इंद्रवीर कुमार ने बुधवार को सुपौल विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची से मृत, स्थानांतरित, अनुपस्थित एवं दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाताओं के नामों को मतदान केंद्रों, पंचायत भवनों, प्रखंड मुख्यालय एवं नगर परिषद कार्यालयों पर चिपकाए जाने की प्रक्रिया की समीक्षा की. मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन से पहले सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ द्वारा सूची को पढ़कर मतदाताओं को सुनाया गया था. आपत्तियां मिलने पर आवश्यक सुधार भी किए गए. इसके बाद पुनः मृत, स्थानांतरित, अनुपस्थित और दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाताओं की सूची सार्वजनिक रूप से चिपकाई गई है. निरीक्षण के दौरान एसडीओ इंद्रवीर कुमार ने मतदाताओं से अपील की कि वे अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर इस सूची का अवलोकन करें. यदि किसी प्रकार की त्रुटि या सुधार की आवश्यकता हो तो तत्काल अपने बीएलओ, प्रखंड विकास पदाधिकारी या अनुमंडल पदाधिकारी को सूचित करें, ताकि मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन से पहले आवश्यक संशोधन सुनिश्चित किया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन