मतदान केंद्रों का एसडीएम ने किया भौतिक सत्यापन, बुनियादी सुविधाओं का किया पड़ताल

निष्पक्ष और शांतिपूर्वक मतदान संपन्न कराने के लिए प्रशासन संकल्पित है
छातापुर. आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर प्रशासन व पुलिस की गतिविधियां तेज हो गई है. त्रिवेणीगंज एसडीपीओ विभाष कुमार व थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार के साथ बीडीओ डॉ राकेश गुप्ता कई मतदान केंद्र पर पहुंचे. संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील बूथों पर भौतिक सत्यापन के लिए पहुंचे अधिकारियों ने जहां उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं की पड़ताल की. वहीं बूथ के पहुंच पथों को चिन्हित किया व आसपास के लोगों से मिलकर स्थानीय गतिविधि से अवगत हुए. बूथों की वास्तविक स्थिति को समझकर वहां की चुनौतियों का आकलन भी किया. बीडीओ ने बताया कि मतदान केंद्र संख्या 236, 237, 238, 279, 280, 278 तथा 318 का भौतिक सत्यापन किया गया. निष्पक्ष और शांतिपूर्वक मतदान संपन्न कराने के लिए प्रशासन संकल्पित है. इसके लिए दलित महादलित व आदिवासी बाहुल क्षेत्र के मतदाताओं के बीच जनसंपर्क भी किया जा रहा है. ताकि किसी भी प्रकार के भय, दबाव या भ्रम की स्थिति नहीं बन सके. बताया कि बूथों पर मतदाता और मतदान कर्मियों के लिए मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली गई और जहां जो कमी पाई गई है उसे तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




