स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष बने संजय कुमार झा

Updated:
विज्ञापन

उनके पदभार ग्रहण से आम नागरिकों को त्वरित एवं सुलभ न्याय मिलने की उम्मीद और मजबूत हुई है

विज्ञापन

सुपौल. जिले में न्यायिक व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष पद पर पूर्व अपर एवं जिला सत्र न्यायाधीश संजय कुमार झा ने विधिवत योगदान दे दिया है. उनके पदभार ग्रहण से आम नागरिकों को त्वरित एवं सुलभ न्याय मिलने की उम्मीद और मजबूत हुई है. अध्यक्ष संजय कुमार झा ने जानकारी देते हुए बताया कि स्थायी लोक अदालत में वायु, सड़क एवं जल परिवहन सेवाएं, डाक, टेलीफोन, ऊर्जा, शिक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य, रक्षा प्रणाली, अस्पताल, बैंकिंग, डिस्पेंसरी, बीमा सेवा एवं भू-संपदा से जुड़े मामलों की सुनवाई की जाएगी. इसके साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा अधिसूचित अन्य सेवाएं भी इसके दायरे में शामिल होंगी. उन्होंने बताया कि लोक अदालत में सामान्यतः सुलहनीय मामलों का निष्पादन किया जाता है, लेकिन स्थायी लोक अदालत को धारा 22 बी (1) के अंतर्गत सुलहकारी के साथ-साथ निर्णयात्मक अधिकार भी प्राप्त हैं, जिससे यह संस्था और अधिक प्रभावी बनती है. इस अवसर पर विभिन्न कानूनी पहलुओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई. अध्यक्ष ने आम नागरिकों से अपील की कि वे अपनी शिकायतों का निःशुल्क आवेदन स्थायी लोक अदालत में प्रस्तुत करें और इस सुलभ न्याय व्यवस्था का लाभ उठाएं. कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव मो अफजल आलम, सदस्य डॉ अरविंद कुमार झा एवं सदस्य लक्ष्मण कुमार भी उपस्थित रहे.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन