केरल में फिर बारिश बनी मौत की वजह! जानिए क्यों हर मानसून में पहाड़ बन जाते हैं तबाही केंद्र
केरल में भारी बारिश के चलते कई इलाकों में आई बाढ़ ( स्रोत- एएनआई )
केरल में एक बार फिर भारी बारिश ने तबाही मचा दी है. भूस्खलन और बाढ़ में कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई है. भारतीय मौसम विभाग ने कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है.
केरल में एक बार फिर भारी बारिश ने तबाही मचा दी है. 1 अगस्त को केरल के कई इलाकों में लैंडस्लाइड, मलबा खिसकने और बाढ़ की घटनाओं में कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोगों के लापता होने की आशंका है. वहीं कन्नूर बाढ़ प्रभावित चेंगलाई इलाके में भारी बारिश के बाद, कई निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं और सड़कों व आसपास के इलाकों में पानी बह रहा है. हालात को देखते हुए राहत और बचाव अभियान तेज कर दिया गया है.
IMD इन जिलों में रेड अलर्ट जारी
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने केरल के इडुक्की, कोट्टायम, पथानमथिट्टा, त्रिशूर, मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड समेत कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है. विभाग ने बेहद भारी बारिश, आंधी और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है.
वायनाड की 2024 की भीषण त्रासदी के बाद भी केरल में लैंडस्लाइड का खतरा कम नहीं हुआ है. विशेषज्ञों का मानना है कि संवेदनशील इलाकों में वैज्ञानिक योजना, निर्माण पर सख्त नियंत्रण, वनों का संरक्षण और समय रहते चेतावनी प्रणाली को मजबूत किए बिना हर मानसून में ऐसी घटनाएं दोहराने का खतरा बना रहेगा.
आखिर क्यों हो रहे हैं बार-बार लैंडस्लाइड ?
मौसम विभाग के वैज्ञानिकों अनुसार, इस बार सिर्फ एक दिन की बारिश नहीं, बल्कि पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण मिट्टी पूरी तरह पानी से भर चुकी थी. इसके बाद अचानक हुई तेज बारिश ने पहाड़ी ढलानों को कमजोर कर दिया और कई स्थानों पर लैंडस्लाइड हो गया.
पश्चिमी घाट की बनावट भी वजह
केरल का पश्चिमी घाट पहले से ही लैंडस्लाइड के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है. यहां कठोर चट्टानों के ऊपर ढीली मिट्टी की परत होती है. लगातार बारिश का पानी मिट्टी से होकर चट्टानों तक पहुंचता है, जिससे दोनों परतों के बीच पकड़ कमजोर पड़ जाती है और पूरी ढलान नीचे खिसक जाती है.
ये भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा विवाद: कांग्रेस का पीएम मोदी पर वार, प्रमोद तिवारी बोले- प्राण प्रतिष्ठा में सीता मां कहां थीं?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए