सहरसा व कटिहार में खुलेगा सैनिक कल्याण कार्यालय

Published at :22 Feb 2025 7:22 PM (IST)
विज्ञापन
सहरसा व कटिहार में खुलेगा सैनिक कल्याण कार्यालय

कोसी प्रमंडल प्रभारी गोपाल मिश्र ने इस निर्णय को सैनिक परिवारों की पहली सफलता बताया

विज्ञापन

कोसी व सीमांचल के सैनिक परिवारों को मिला न्याय सुपौल. आजादी के 78 वर्षों बाद आखिरकार बिहार के कोसी और सीमांचल प्रमंडल के पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को न्याय मिला है. बिहार एवं केंद्र सरकार ने सहरसा और कटिहार में जिला सैनिक कल्याण कार्यालय खोलने के लिए पत्र जारी कर दिया है. इस ऐतिहासिक फैसले से क्षेत्र के पूर्व सैनिकों और वीर नारियों में खुशी की लहर है. अब तक कोसी और सीमांचल के पूर्व सैनिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए भागलपुर जाना पड़ता था. कोसी प्रमंडल प्रभारी गोपाल मिश्र ने इस निर्णय को सैनिक परिवारों की पहली सफलता बताया. उन्होंने कहा कि यह जीत पूर्व सैनिक सेवा परिषद बिहार के सतत प्रयासों का परिणाम है. उन्होंने आश्वासन दिया कि आगे भी संगठन अन्य लंबित समस्याओं को सुलझाने के लिए प्रयासरत रहेगा. इस क्षेत्र के सैनिक परिवार स्वास्थ्य सुविधाओं (ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक), कैंटीन और स्पर्श कार्यालय जैसी बुनियादी सेवाओं से अभी तक वंचित थे. इसकी एक बड़ी वजह यह भी थी कि कोसी और सीमांचल क्षेत्र का प्रशासनिक नियंत्रण बंगाल के अधीन (पूर्वी कमांड) था, जबकि यह क्षेत्र बिहार का अभिन्न हिस्सा है. पूर्व सैनिक सेवा परिषद बिहार ने रक्षा मंत्री से कोसी और सीमांचल डिवीजन को बिहार-झारखंड सब एरिया (सेंट्रल कमांड) के अंतर्गत लाने की मांग की है, ताकि यहां के सैनिक परिवारों को सभी सुविधाएं उनके ही क्षेत्र में मिल सकें. इस ऐतिहासिक फैसले के लिए बिहार सरकार, केंद्र सरकार, राज्य सैनिक निदेशक ब्रिगेडियर मृगेंद्र कुमार, पूर्व सैनिक सेवा परिषद बिहार के अध्यक्ष एवं संरक्षक लेफ्टिनेंट जनरल अशोक कुमार चौधरी का आभार व्यक्त किया गया है. पूर्व सैनिकों ने मांग की है कि सहरसा और कटिहार में जल्द से जल्द कार्यालय शुरू किया जाए और ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक एवं कैंटीन जैसी सुविधाएं भी बहाल की जाए. कहा कि यदि सभी पूर्व सैनिक संगठित और एकजुट रहें, तो जल्द ही कोसी और सीमांचल के हर जिले में सैनिक परिवारों को उनका हक मिलेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन