Bihar News: सुपौल में स्कॉर्पियो ने बाइक सवार पति-पत्नी और बच्चे को रौंदा, दर्दनाक हादसे में तीनो की मौत

सुपौल के भीमपुर थाना अंतर्गत एनएच-57 पर एक अज्ञात स्कॉर्पियो की ठोकर से बाइक सवार दंपती व बच्चे की मौत हो गयी. युवक अपनी पत्नी व दो साल के पुत्र के साथ बाइक से अपने घर वरदाहा से भीमपुर ससुराल जा रहा था.
सुपौल के भीमपुर थाना अंतर्गत एनएच-57 पर शुक्रवार को अज्ञात स्कॉर्पियो की ठोकर से बाइक सवार दंपती व बच्चे की मौत हो गयी. मृतकों की पहचान नरपतगंज थाना क्षेत्र के बरहरा पंचायत के बरदाहा वार्ड-पांच निवासी सूर्यानंद पासवान(30) पिता गुगली पासवान, रूबी देवी(25) पति सूर्यानंद पासवान व उनके दो साल के पुत्र रोहित कुमार के रूप में की गयी है.
घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. युवक का ससुराल भीमपुर बताया जा रहा है. वह शुक्रवार शाम अपनी पत्नी व दो साल के पुत्र के साथ बाइक से अपने घर वरदाहा से भीमपुर जा रहा था. इसी बीच एनएच-57 के भीमपुर के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने जबरदस्त टक्कर मार दी. घटना के बाद तीनों गंभीर रूप से घायल हो गये.
ग्रामीणों की सूचना पर भीमपुर थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर तीनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतगंज में भर्ती कराया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने तीनों को मृत घोषित कर दिया. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




