सही संगत जीवन को देती है सही दिशा : संत

Updated:
विज्ञापन

गलत संगत और नशे जैसी बुराइयां व्यक्ति को विनाश की ओर ले जाती है.

विज्ञापन

करजाईन हरिराहा पंचायत में कार्तिक पूजनोत्सव पर आयोजित सात दिवसीय श्रीराम कथा के दूसरे दिन प्रवचन सुनने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. ऋषिकेश से आए कथा वाचक संत श्री हरि दास जी महाराज के मधुर वाणी में प्रस्तुत संगीतमय कथा ने पूरे पंडाल का वातावरण भक्तिमय बना दिया. संत हरि दास जी ने अपने प्रवचन में मानव जीवन की महत्ता, सत्संग के प्रभाव और अच्छे कर्मों के महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि सही संगत जीवन को सही दिशा देती है, जबकि गलत संगत और नशे जैसी बुराइयां व्यक्ति को विनाश की ओर ले जाती है. कार्यक्रम के दौरान जब संत श्री दास जी ने भक्ति गीत ले चल अपनी नगरिया अवध बिहारी सावरियां प्रस्तुत किया तो पूरा माहौल भक्तिरस में सराबोर हो गया और श्रद्धालु झूम उठे. पूरे क्षेत्र से श्रद्धालु बड़ी संख्या में कथा स्थल पर पहुंच रहे हैं और कथा का आनंद ले रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन