16 से शुरू होगा राजस्व महाअभियान, भूमि विवादों के समाधान काे ले लगेगा विशेष शिविर

Updated:
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी (सीओ) धीरज कुमार ने की

विज्ञापन

सरायगढ़. प्रखंड मुख्यालय स्थित टीसीपी भवन में मंगलवार को राजस्व महाअभियान की सफलता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पंचायत जनप्रतिनिधियों, अंचल कर्मियों, राजस्व कर्मचारियों, स्वच्छता कर्मियों और अन्य विभागीय कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी (सीओ) धीरज कुमार ने की. सीओ ने बताया कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के तहत राजस्व महाअभियान 16 अगस्त से 20 सितंबर तक चलाया जाएगा. इसके अंतर्गत भूमि रिकॉर्ड में अशुद्धियों के सुधार के लिए प्रखंड के 12 पंचायतों में दो-दो बार विशेष शिविर लगाए जाएंगे. अभियान का उद्देश्य भूमि संबंधी विवादों को कम करना, राजस्व सेवाओं को पारदर्शी बनाना और रिकॉर्ड अपडेट करना है. सीओ धीरज कुमार ने कहा कि इस अभियान के दौरान ऑनलाइन जमाबंदी में त्रुटि सुधार, उत्तराधिकार, नामांतरण, बंटवारा जैसे मामलों का समाधान किया जाएगा. प्रत्येक पंचायत में घर-घर जाकर पंपलेट और आवेदन प्रपत्र वितरित किए जाएंगे, ताकि लोगों को अंचल कार्यालय आने की आवश्यकता न पड़े. बैठक में बीडीओ अच्युतानंद ने पंचायत प्रतिनिधियों से अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग की अपील की. उन्होंने चेतावनी दी कि अभियान में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. अभियान के तहत शिविर पंचायत भवन और पंचायत सरकार भवन के प्रांगण में आयोजित होंगे. बैठक में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी चंडेश्वर झा, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी नीतीश तिवारी, राजस्व अधिकारी राकेश रंजन, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी तंजीर आलम, मुखिया विजय कुमार यादव, जिप सदस्य गौतम कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि और विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन