गणतंत्र दिवस को लेकर परेड का किया गया पूर्वाभ्यास

मुख्यालय स्थित स्टेडियम ग्राउंड में गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर बुधवार को 15 स्कूलों से 17 प्लाटून ने पूर्वाभ्यास किया.
वीरपुर. मुख्यालय स्थित स्टेडियम ग्राउंड में गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर बुधवार को 15 स्कूलों से 17 प्लाटून ने पूर्वाभ्यास किया. जानकारी अनुसार, पूर्व से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्य समारोह स्थल पर एसडीएम झंडोत्तोलन करेंगे. मुख्य समारोह स्थल पर परेड का पूर्वाभ्यास किया जाता है. इसी क्रम में बुधवार से परेड के पूर्वाभ्यास की शुरुआत की गयी. इसके अलावे मेडिकल की सुविधा के लिए वीरपुर अनुमंडल अस्पताल से एंबुलेंस की व्यवस्था की गयी थी. पूर्वाभ्यास के मौके पर ओपी राजू, अंबिका नन्द झा, कृष्णा कुमार व अन्य स्कूल के शिक्षक व शिक्षिका मौजूद थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




