हाइवे पर बना रेनकट, दुर्घटना की बनी आशंका

Updated:
विज्ञापन
हाइवे पर बना रेनकट, दुर्घटना की बनी आशंका

भपटियाही थाना क्षेत्र के एनएच 27 पर हाईस्कूल भपटियाही के नजदीक हाइवे पर पुल के समीप रेनकट हो जाने के कारण बड़ा गड्ढा बन गया है.

विज्ञापन

सरायगढ़. भपटियाही थाना क्षेत्र के एनएच 27 पर हाईस्कूल भपटियाही के नजदीक हाइवे पर पुल के समीप रेनकट हो जाने के कारण बड़ा गड्ढा बन गया है. bl कारण परिचालन करने वाले छोटे-बड़े वाहनों को दिक्कत हो रही है. गड्ढ़ा के कारण वाहन चालकों को हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश के कारण करीब एक सप्ताह से हाईवे पर रेनकट बना हुआ है. इस रेनकट से राहगीरों को भी आवागमन में परेशानी होती है. जबकि प्रतिदिन हजारों वाहनों का परिचालन होता है. स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब एक सप्ताह से हाईवे पर रेनकट बना हुआ है. लेकिन एनएचएआई विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है. लोगों ने विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए हाईवे पर बने रेनकट को दुरुस्त करवाने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन