377 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
377 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के रतौली पंचायत स्थित जरौली मध्य विद्यालय के पास शनिवार को एक पिकअप पर भारी मात्रा में लदे हुए विदेशी शराब सहित दो तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया

विज्ञापन

कटैया-निर्मली थाना क्षेत्र के रतौली पंचायत स्थित जरौली मध्य विद्यालय के पास शनिवार को एक पिकअप पर भारी मात्रा में लदे हुए विदेशी शराब सहित दो तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया. पिपरा थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि पुलिस गश्ती टीम को गुप्त सूचना मिली कि जरौली में एक पिकअप पर भारी मात्रा में शराब लदा हुआ है. जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच गाड़ी संख्या बीआर 06 सी ई 3742 को रोककर तलाशी ली. इस दौरान पिकअप गाड़ी में 42 पेटी में कुल 377.4 लीटर विदेशी शराब पाया. जबकि वाहन चालक के बगल वाले सीट के पास एक अन्य नंबर प्लेट भी बरामद किया गया. जिसपर डब्लू बी 73 बी 7563 अंकित है. अंदेशा जताया जा रहा है कि वाहन चालक शातिर दिमाग का है. जो बिहार में बिहार का नंबर प्लेट और बंगाल में बंगाल का नंबर प्लेट लगाकर शराब तस्कर करने में कामयाब होता रहा. जिसे पिपरा पुलिस ने दबोच लिया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान जरौली वार्ड नंबर 15 निवासी बेटा मंटू कुमार और बंगाल के दार्जलिंग जिला अन्तर्गत प्रधान थाना क्षेत्र के चंपाशरीफ गांव निवासी सुबोध घोष का 28 वर्षीय बेटा सुब्रतो घोष के रूप में हुई है. दोनों तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन