भौगोलिक ज्ञान बढ़ाने के लिए स्कूल बच्चों को कराया गया परिभ्रमण

Updated:
विज्ञापन

मुख्यालय पंचायत स्थित मध्य विद्यालय नरहैया के 50 छात्र-छात्राओं को रविवार को परिभ्रमण पर ले जाया गया

विज्ञापन

छातापुर मुख्यालय पंचायत स्थित मध्य विद्यालय नरहैया के 50 छात्र-छात्राओं को रविवार को परिभ्रमण पर ले जाया गया. मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना 2025-26 के तहत कक्षा छह से आठ वर्ग के छात्र-छात्राओं को शामिल किया गया. भीएसएस सचिव शबनम प्रवीण ने परिभ्रमण पर जा रहे बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. विद्यालय के एचएम मो अबूजर गफ्फारी के अगुआई में शामिल छात्रों के बीच उत्साह का आलम बना रहा. एचएम ने बताया कि छात्रों को विष्णु पद मंदिर गणपतगंज, कोशी महासेतु, मिथिला हाट मधुबनी स्थित ऐतिहासिक, संग्रहालय एवं धार्मिक व पौराणिक स्थलों का भ्रमण कराया जायेगा. परिभ्रमण के दौरान भोजन व जलपान इत्यादि की व्यवस्था की गई है. बताया कि परिभ्रमण का उद्देश्य छात्रों के मानसिक व बौद्धिक विकास तथा इलाके में स्थित धरोहरों से अवगत कराना है. इस मौके पर सहायक शिक्षक मो रफीक आलम, मो अबरार आलम, अबू गुफरान सहित कई अभिभावक मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन