अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार की मौत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

आक्रोशित परिजनों ने हाइवे को किया जाम

विज्ञापन

– आक्रोशित परिजनों ने हाइवे को किया जाम सरायगढ़. एनएच 27 पर झाझा गांव के पास शनिवार की रात में करीब 11 बजे झिल्लाडुमरी पंचायत के माकेर गढ़िया गांव के वार्ड 15 निवासी बाइक सवार उमेश मंडल के 20 वर्षीय पुत्र प्रकाश कुमार मंडल की अज्ञात वाहन के चपेट में आने से मौत हो गई. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि प्रकाश कुमार मंडल रात करीब 11 बजे में अपनी बहन के घर मधुबनी जिले के फुलपरास गांव से वापस अपने घर लौट रहा था. वहीं सरायगढ़ पंचायत के झाझा गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक में पीछे से ठोकर मार दिया, जिससे बाइक चालक प्रकाश कुमार मंडल की मौत घटना स्थल पर ही हो गई. इसके बाद एनएच 27 पर प्रकाश कुमार मंडल की मौत होने के बाद दूसरा कई वाहन भी प्रकाश कुमार को कुचल दिया. घटना की सूचना पर भपटियाही थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लाश को अपने कब्जे में लिया. हालांकि परिजनों द्वारा घटना के विरोध में एनएच 27 को जामकर करीब एक घंटा से अधिक तक समय तक प्रदर्शन किया. इसके विरोध में पुलिस और पब्लिक के साथ नोक झोंक और हाथापाई हो गया. इसके बाद भपटियाही थाना अध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे, जिला परिषद सदस्य गौतम कुमार ने लोगों को समझा बुझाकर जाम को समाप्त कराया गया. थाना अध्यक्ष ने बताया कि मृतक प्रकाश कुमार मंडल के लाश को सदर अस्पताल सुपौल से पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को सुपुर्द कर दिया गया है. बताया कि फिलहाल परिजनों द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. मृतक दो भाई और दो बहन था. जिसमें मृतक सबसे छोटा था. मृतक की माता इंदिरा देवी, बड़े भाई विकास कुमार, बहन ममता कुमारी, प्रियंका कुमारी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन