जनता की समस्याओं का त्वरित व निष्पक्ष समाधान पुलिस की प्राथमिकता: एसपी

Updated:
विज्ञापन

एसपी कार्यालय में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन

विज्ञापन

– एसपी कार्यालय में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन सुपौल. जिला मुख्यालय स्थित पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में शुक्रवार को जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस ने आम जनता से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना. इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखीं. जिनमें जमीन विवाद, आपसी मारपीट, साइबर ठगी, घरेलू हिंसा, पुलिस से संबंधित शिकायतें एवं अन्य सामाजिक मुद्दे प्रमुख रूप से शामिल रहे. जन संवाद के दौरान पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस ने प्रत्येक फरियादी की बात को सुना और संबंधित मामलों की गहन समीक्षा करते हुए मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान पुलिस की प्राथमिकता है. इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने संबंधित थानाध्यक्षों एवं पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्राप्त शिकायतों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा प्रत्येक मामले की नियमित मॉनिटरिंग की जाए. साथ ही फरियादियों को समय पर न्याय मिले, इसके लिए सभी स्तरों पर संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करने पर बल दिया गया. एसपी ने उपस्थित लोगों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक रहने की सलाह भी दी और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय से ही अपराध नियंत्रण में सफलता मिल सकती है.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन