जल ही जीवन है, जल की शुद्धता और गुणवत्ता आवश्यक है : अनंत सिंह

Published at :29 Jan 2025 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
जल ही जीवन है, जल की शुद्धता और गुणवत्ता आवश्यक है : अनंत सिंह

आदमी भोजन के बिना 10 दिन तक रह सकता है. जल के बिना एक दिन भी रहना मुश्किल है

विज्ञापन

सुपौल. व्यवहार न्यायालय परिसर एवं वकालत खाना में लगाये गये वाटर एटीएम का बुधवार को उद्घाटन प्रधान एवं सत्र न्यायाधीश अनंत सिंह, मुख्य पार्षद राघवेन्द्र झा राघव ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया. प्रधान एवं सत्र न्यायाधीश अनंत सिंह ने कहा कि जल ही जीवन है. आदमी भोजन के बिना 10 दिन तक रह सकता है. जल के बिना एक दिन भी रहना मुश्किल है. जल की शुद्धता और गुणवत्ता आवश्यक है. कहा कि नगर परिषद के द्वारा कोर्ट परिसर एवं वकालत खाना में वाटर एटीएम लगने से अब कोर्ट आने वाले लोगों को मुफ्त में गुणवत्तापूर्ण पानी मिलेगा. कहा कि वाटर एटीएम के रख रखाव की जिम्मेदारी हम सबों की है.

शहर में 11 स्थानों पर लगाया गया वाटर एटीएम

नगर परिषद के द्वारा जिला मुख्यालय में समाहरणालय मुख्य द्वार, रैन बसेरा के समीप, लोहिया नगर चौक, स्टेशन चौक, चकला निर्मली, बस स्टैंड, थाना गेट, हुसैन चौक, महावीर चौक, गजना चौक, कोर्ट परिसर, वकालतखाना में वाटर एटीएम लगाया गया है. मौके पर एडीजे टू निशिकांत ठाकुर, एडीजे थ्री सुनील कुमार थ्री, एडीजे आठ तरूण कुमार झा, एक्साइज न्यायालय वन अभिषेक मिश्रा, एक्साइज न्यायालय अमित कुमार, जेएम सुदीप पांडेय, भवेश कुमार, विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष नागेन्द्र नारायण ठाकुर, अधिवक्ता वीरेंद्र कुमार झा बच्चन, विनय भूषण सिंह, कन्हैया सिंह, सर्वेश झा, मनीष कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन