बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ वीरपुर में प्रदर्शन

फैली अराजकता, हिंसा में हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है
वीरपुर. बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में हिंदू धर्म रक्षा समिति के बैनर तले नगर पंचायत के गोल चौक पर विरोध प्रदर्शन किया गया. जहां उपस्थित लोगों ने बांग्लादेश मुर्दाबाद, बांग्लादेश के सैनिक और कट्टरपंथी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा कि बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद हिन्दुओं के साथ बर्बरता बरती जा रही है. वहां फैली अराजकता, हिंसा में हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है. उन्होंने बांग्लादेश में सर्जिकल स्ट्राइक की मांग की. मौके पर भाजपा नेता कल्याण मिश्र, पशुपति प्रसाद गुप्ता, अभय जैन, संजीत सिन्हा, अरविंद गुप्ता, संजय मांझी, अजित गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










