जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई साप्ताहिक समीक्षात्मक बैठक, सभी विभागों की प्रगति की हुई समीक्षा

Updated:
विज्ञापन

विभिन्न विभागीय योजनाओं और लक्ष्यों की प्रगति, अधिकारियों को दिए गए दिशा-निर्देश की समीक्षा की गयी.

विज्ञापन

सुपौल समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय साप्ताहिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई. बैठक में सभी विभागों के वरीय पदाधिकारी एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए. बैठक के दौरान न्यायालय संबंधी लंबित वादों की प्रगति, जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम की क्रियान्वयन स्थिति, ई-कम्प्लायंस डैशबोर्ड की अद्यतन रिपोर्ट, जिला जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों के निष्पादन की स्थिति, विभिन्न विभागीय योजनाओं और लक्ष्यों की प्रगति, अधिकारियों को दिए गए दिशा-निर्देश की समीक्षा की गयी. जिलाधिकारी ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को लंबित कार्यों के शीघ्र निष्पादन, जन समस्याओं के त्वरित समाधान तथा योजनाओं की समयबद्ध पूर्ति को लेकर आवश्यक निर्देश दिए. बैठक में अपर समाहर्त्ता विनय कुमार, सिविल सर्जन डॉ ललन ठाकुर, प्रभारी पदाधिकारी पुष्पा कुमारी, विशेष कार्य पदाधिकारी विकास कुमार कर्ण, जिला स्थापना उप समाहर्त्ता श्रीति कुमारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारीसंतीश रंजन, वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रतीक कुमार के अलावे सभी अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन