स्मार्ट प्रीपेड मीटर में आयी तकनीकी खराबी को जल्द किया जायेगा दूर : अधीक्षण अभियंता

इस अवधि में नहीं कटेगी बिजली
इस अवधि में नहीं कटेगी बिजली सुपौल. कोसी प्रमंडल के सुपौल, सहरसा एवं मधेपुरा जिले के शहरी इलाके में लगाये गये स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं का स्मार्ट मीटर रिचार्ज एप्प में आये तकनीकी खामियों को जल्द ही दूर कर लिया जायेगा. प्रभात खबर से बातचीत में विद्युत अधीक्षण अभियंता सह डीजीएम कोसी विद्युत आपूर्ति क्षेत्र संतोष कुमार ने बताया कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर में आयी तकनीकी खराबी की वजह से किसी भी उपभोक्ता का इस अवधि में लाइन डिस्कनेक्शन नहीं होगा. उपभोक्ता एनबीपीडीसीएल के वेबसाइट के माध्यम के साथ-साथ विद्युत कार्यालय के कलेक्शन काउंटर से अपना स्मार्ट प्रीपेड मीटर रिचार्ज करा सकते हैं. बताया कि किसी भी उपभोक्ता को घबराने की आवश्यकता नहीं है. स्मार्ट प्रीपेड मीटर एप्प की तकनीकी समस्या दूर होने तक बैलेंस खत्म होने पर भी उपभोक्ताओं की बिजली नहीं कटेगी. स्मार्ट प्रीपेड मीटर एप्प की तकनीकी समस्या को देखते हुए वैकल्पिक माध्यम से रिचार्ज की सुविधा उपलब्ध करायी गई है. सुविधा एप्प, बिजली कंपनी (एनबीपीडीसीएल) के ऑफिसियल बेवसाइट या बिजली कार्यालय के बिलिंग काउंटर पर भी स्मार्ट मीटर को रिचार्ज करने की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है. मालूम हो कि तकनीकी समस्या के कारण 28 अक्टूबर से बिहार बिजली स्मार्ट मीटर एप्प काम नहीं कर पा रहा है. इस कारण लोग बिहार बिजली स्मार्ट मीटर एप्प के माध्यम से बैलेंस चेक नहीं कर पा रहे हैं. बिजली कंपनी के सब डिविजनल बिलिंग काउंटर पर भी रिचार्ज की सुविधा उपलब्ध है. बताया कि हेडक्वार्टर के अधिकारी बिहार बिजली स्मार्ट मीटर एप्प में आयी तकनीकी समस्या को ठीक करने में जुटे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




