1000 मीटर दौड़ में प्रियंका प्रथम व नीतू रही दूसरे नंबर पर

Published by : RAJEEV KUMAR JHA Updated At : 28 Jan 2026 6:16 PM

विज्ञापन

टीम वर्क, अनुशासन, व स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना सिखाता है खेल : प्राचार्य

विज्ञापन

– मेरा युवा भारत के तत्वावधान में प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन – टीम वर्क, अनुशासन, व स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना सिखाता है खेल : प्राचार्य त्रिवेणीगंज. मुख्यालय स्थित मंगलवार को ललित नारायण विज्ञान महाविद्यालय परिसर में मेरा युवा भारत, युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. पीएलवी हेमलता पाण्डेय व स्वयंसेवक छोटू कुमार के नेतृत्व में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य सूर्यनारायण यादव ने फीता काट कर किया. प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को संबोधित करते उन्होंने कहा कि खेल से मानसिक, शारीरिक एवं बौद्धिक विकास होता है. साथ ही खिलाड़ियों ने अनुशासन की भावना जागृत होती है. कहा कि यह आयोजन न केवल प्रतिस्पर्धा का मंच है, बल्कि यह हमें टीम वर्क, अनुशासन, और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना भी सिखाता है. सभी प्रतिभागियों को उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण के लिए बधाई देते हैं. कहा कि आप सभी विजेता हैं, चाहे आप पदक जीतें या न जीतें. आपकी प्रतिभा और प्रयास आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे. उन्होंने इस आयोजन के लिए आयोजकों धन्यवाद दिया. खेल प्रतियोगिता में 1000 मीटर दौड़ में प्रियंका कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. जबकि नीतू कुमार ने दूसरा और पूनम कुमारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया. बालक वर्ग में 1600 मीटर दौड़ में कुमोद कुमार प्रथम स्थान हासिल किया. दीनबंधु कुमार दूसरे स्थान पद रहे. वहीं हिमांशु कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया. लॉन्ग जंप बालिका वर्ग में रिचा कुमारी प्रथम, पूनम कुमारी द्वितीय एवं आशा कुमारी तृतीय स्थान पड़ रही. हाई जंप बालक वर्ग में परवेज आलम प्रथम, सत्यम कुमार द्वितीय एवं अभिमन्यु कुमार तीसरे स्थान पर रहे. प्रतियोगिता के रेफरी के रूप में राजीव कुमार एवं दिनेश कुमार थे.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन