सीएम के समृद्धि यात्रा को लेकर चल रही तैयारियां

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र के जरौली गांव में प्रस्तावित समृद्धि यात्रा के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है.

विज्ञापन

निर्मली. प्रखंड क्षेत्र के जरौली गांव में प्रस्तावित समृद्धि यात्रा के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है. जिला प्रशासन के नेतृत्व में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की टीम ने निर्मली अनुमंडल मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों का व्यापक निरीक्षण किया. इस दौरान अधिकारियों ने सड़कों, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और चल रहे विकासात्मक कार्यों की प्रगति का जायजा भी ले रहे हैं. अधिकारियों ने संबंधित विभागों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने और आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिये. प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल और आवागमन मार्गों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के संकेत दिये हैं. ताकि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन