सुपौल में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज: 3050 मामलों की पहचान, 910 नोटिस जारी

Updated:
विज्ञापन

प्राधिकार के सचिव ने सभी संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया कि अधिक से अधिक मामलों को चिन्हित कर शीघ्र नोटिस तामील कराई जाए

विज्ञापन

सुपौल. न्याय मंडल में आगामी 09 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई है. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनंत सिंह के दिशा-निर्देश पर प्राधिकार के सचिव मो अफजल आलम की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में सुपौल न्याय मंडल के सभी न्यायालयों के कार्यालय सहायक, पीएलवी सहित मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी के प्रतिनिधि शामिल हुए. बैठक का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान अधिक से अधिक सुलहनीय मामलों का निशुल्क निस्तारण सुनिश्चित करना रहा. बैठक में दी गई जानकारी के अनुसार अब तक विभिन्न श्रेणियों के लगभग 3050 सुलहनीय मामलों की पहचान की जा चुकी है. जिनमें से 910 मामलों में नोटिस तैयार किए जा चुके हैं. इन मामलों में आपराधिक सुलहनीय मामले, बिजली से संबंधित विवाद, चेक बाउंस तथा अन्य प्रकार के समझौता योग्य मामले शामिल है. प्राधिकार के सचिव ने सभी संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया कि अधिक से अधिक मामलों को चिन्हित कर शीघ्र नोटिस तामील कराई जाए. ताकि लोक अदालत में उनका प्रभावी निष्पादन हो सके. उन्होंने जोर देकर कहा कि ज्यादा से ज्यादा मामलों का निशुल्क निपटारा कर राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जाए. बैठक में लोक अदालत की सफलता को लेकर रणनीति तैयार की गई और सभी कर्मियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं. जिससे आम लोगों को त्वरित और सुलभ न्याय मिल सके.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन