टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल प्रदीप गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

सुसंगत धाराओं के तहत न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.

विज्ञापन

किशनपुर थाना क्षेत्र के परसामाधो पंचायत में हुई गोली कांड के अभियुक्त सहित जिले के टॉप टेन लिस्ट में शामिल अभियुक्त के अलावे दो अन्य को गिरफ्तार किया. इस संबंध में थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन कुमार ने बताया कि बीते शनिवार को परसामाधो गांव में घटित गोली कांड के अभियुक्त परसामाधो निवासी सतन कुमार साह सहित सुपौल जिला के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल किशनपुर थाना कांड संख्या-131/2025 के अप्राथमिकी अभियुक्त नदी थाना क्षेत्र के रसुआर गांव के क्योटापट्टी टोला निवासी प्रदीप कुमार को गिरफ्तार किया गया है. जबकि एनएच-27 स्थित अड़राहा पैक्स गोदाम के निकट लूट की घटना को अंजाम देने का प्रयास कर रहे प्रतापगंज थाना क्षेत्र के तीनटोलिया वार्ड नम्बर 08 के दो अपराधी प्रशांत कुमार एवं सुशांत कुमार को एक देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया है. जिसे सुसंगत धाराओं के तहत न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन