पुलिस सप्ताह के मौके पर निकाली गयी प्रभातफेरी

बिहार पुलिस सप्ताह की शुरुआत शनिवार से हो गई है, जो आगामी 27 फरवरी तक चलेगा
वीरपुर. बिहार पुलिस सप्ताह की शुरुआत शनिवार से हो गई है, जो आगामी 27 फरवरी तक चलेगा. इसी उपलक्ष्य में बसंतपुर प्रखंड के भीमनगर में अवस्थित बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के 12वीं एवं 15वीं बटालियन के पदाधिकारी, कर्मी और करीब 650 प्रशिक्षुओं ने प्रभातफेरी निकाली. यह प्रभातफेरी बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बटालियन मुख्यालय से निकलकर दो किलोमीटर दूर सहरसा चौक तक गई. जिसमें कर्मियों द्वारा लोगों को शराबबंदी और पुलिस और पब्लिक के बीच मधुर संबंधों को लेकर विशेष तख्तियों के माध्यम से जागरूक किया. इसके अलावे अगले सात दिनों तक बटालियन मुख्यालय में अलग अलग कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 12वीं बटालियन पदाधिकारी अब्दुल हमीद अंसारी ने बताया कि आगामी 27 फरवरी तक बटालियन मुख्यालय में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. ताकि लोगों के बीच इसका सही संदेश जाय और पुलिस और पब्लिक के बीच बेहतर संबंध स्थापित हो सके.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










