सड़क दुर्घटना में जख्मी व्यक्ति मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Oct 2024 6:12 PM
मृतक के शव का स्थानीय पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया
सरायगढ़. भपटियाही थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 57 पर पिपराखुर्द गांव के समीप विगत बुधवार को कार और ऑटो में भीषण टक्कर हुई थी. जिसमें ऑटो पर सवार राघोपुर थाना क्षेत्र के फिंगलाश चकला गांव के वार्ड नंबर 11 निवासी स्व तनुक लाल मंडल के करीब 40 वर्षीय पुत्र पंचानंद मंडल की मौत इलाज के दौरान डीएमसीएच दरभंगा में हो गई. मौत को लेकर मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. मृतक के भाई रामानंद मंडल ने बताया कि उसका भाई एनएच 57 पर पिपराखुर्द गांव के समीप सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था. सीएचसी सरायगढ़-भपटियाही से रेफर करने के बाद डीएमसीएच दरभंगा में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया. मृतक के शव का स्थानीय पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया. मृतक को तीन पुत्र अभिनंदन 18 वर्ष, सुमन 15 वर्ष एवं सागर 12 वर्ष का है. मृतक की मां विद्या देवी, पत्नी ममता देवी का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है. बताया गया कि पंचानंद नल जल में मजदूरी का काम करता था. मालूम हो कि बीते बुधवार को नेशनल हाईवे पर पिपराखुर्द गांव के समीप कार और ऑटो में भीषण टक्कर हो गई थी. जिसमें ऑटो पर सवार करीब आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गये थे. सीएचसी सरायगढ़-भपटियाही में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से जख्मी का विभिन्न जगहों पर इलाज चल रहा है. जहां गंभीर रूप से घायल पंचानन की मौत दरभंगा में हो गई. मृतक की पत्नी ममता देवी ने भपटियाही थाना पुलिस को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. भपटियाही थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










