ePaper

शिविर में 55 लोगों ने किया रक्तदान

Updated at : 24 Aug 2025 7:38 PM (IST)
विज्ञापन
शिविर में 55 लोगों ने किया रक्तदान

कार्यक्रम का उद्घाटन वीरपुर एसडीएम नीरज कुमार ने किया

विज्ञापन

राघोपुर. सिमराही बाजार स्थित एक होटल परिसर में रविवार को लायंस इंटरनेशनल क्लब की ओर से भव्य मेडिकल कैंप सह रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन वीरपुर एसडीएम नीरज कुमार ने किया. लायंस क्लब मधेपुरा के अध्यक्ष मनीष सर्राफ ने डॉक्टरों की टीम और लायंस क्लब सिमराही के कोषाध्यक्ष सोनू पंसारी व गोपाल पंसारी के साथ मिलकर व्यापक प्रचार-प्रसार किया. इसके चलते सैकड़ों लोगों ने चिकित्सा शिविर का लाभ उठाया व युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया. रक्तदान शिविर की शुरुआत लायंस क्लब सिमराही के सचिव विकास आनंद ने रक्त देकर की. वहीं विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने करीब 400 से अधिक मरीजों का नि:शुल्क जांच, परामर्श और दवा वितरण किया. डॉक्टरों की टीम में प्रमुख रूप से डॉ संजय कुमार, डॉ गोपाल कुमार, डॉ अंजनी कुमार, डॉ संतोष प्रकाश, डॉ खुशबू प्रकाश, डॉ सुनील कुमार, डॉ हिमांशु कुमार, डॉ शशि भूषण और डॉ सीबी मंडल शामिल रहे. शाम 4 बजे तक कुल 55 लोगों ने रक्तदान किया. कई बार रक्तदान कर चुके पूर्व मुखिया एवं समाजसेवी प्रो बैजनाथ प्रसाद भगत ने रक्तदान के बाद खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यदि उनके द्वारा दिया गया रक्त किसी जरूरतमंद की जान बचा सके, तो यह उनके जीवन की बड़ी उपलब्धि होगी. कार्यक्रम की सफलता में लायंस क्लब के सदस्य नीरज पंसारी, राहुल पंसारी, सलाउद्दीन, विवेक जायसवाल, सचिन माधोगड़िया, हर्ष पंसारी, अमित पंसारी, महावीर अग्रवाल, निधान टांटिया, सतीश यादव, विवेक अग्रवाल सहित कई लोग सक्रिय रूप से शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन