सरस्वती पूजा को लेकर रतनपुर थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक

Published at :29 Jan 2025 6:13 PM (IST)
विज्ञापन
सरस्वती पूजा को लेकर रतनपुर थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक

निर्देश दिया गया कि सभी पूजा कमेटियों को लाइसेंस लेना अनिवार्य है

विज्ञापन

रतनपुर. थाना परिसर में बुधवार को आगामी सरस्वती पूजा को लेकर थानाध्यक्ष कृष्णा कुमार सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में भगवानपुर, रतनपुर एवं सातनपट्टी पंचायतों के बुद्धिजीवियों, पूजा समिति के अध्यक्ष, सदस्य, स्कूल संचालक एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया. जानकारी देते हुए रतनपुर थानाध्यक्ष कृष्णा कुमार सिंह ने बताया आगामी 03 फरवरी को सरस्वती पूजा होगी एवं 4 फरवरी को प्रतिमा विसर्जन की जाएगी. पूजा अर्चना को लेकर भगवानपुर, रतनपुर एवं सातनपट्टी पंचायतों के विभिन्न जगहों पर प्रतिमा स्थापित करके पूजा पंडालों का निर्माण करवाया जा रहा है. ऐसे में विभागीय आदेशानुसार पूजा स्थलों पर शांतिपूर्ण माहौल में पूजा संपन्न करवाने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सख्त एवं तैयारी कर ली है. निर्देश दिया गया कि सभी पूजा कमेटियों को लाइसेंस लेना अनिवार्य है. प्रतिमा विसर्जन लाइसेंस के रूट चार्ट के अनुसार करना है. गलत लोगों पर पुलिस की पैनी निगाहें है. सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है. आम जनता की मदद से पूजा को सफल बनाएंगे. बैठक में बताया गया कि हुड़दंग मचाने वाले व असामाजिक तत्वों की जानकारी पुलिस को दें. ताकि उनके ऊपर कार्रवाई की जा सके. जिससे शांतिपूर्ण माहौल बनी रहेगी. इस मौके पर जिला परिषद सदस्य अर्चना मेहता उर्फ किरण कुशवाहा, सातनपट्टी मुखिया सुरेंद्र पासवान, एएसआई जितेंद्र कुमार, मो मलंग, भगवानपुर पैक्स अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता, रतनपुर सरपंच कृष्णदेव गोइत, महेंद्र मेहता, आलोक राज, ब्रजेश कुमार यादव समेत अन्य गणमान्य लोग एवं स्कूल संचालक मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन