पंचायत सरकार भवन बंद मिलने पर एसडीएम नाराज, कर्मी से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

Updated:
विज्ञापन

सरकार भवन का निरीक्षण करते सदर एसडीएम | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सदर एसडीएम मनोहर कुमार साहू ने पिपरा प्रखंड के पथरा उत्तर पंचायत सरकार भवन का औचक निरीक्षण किया. भवन बंद मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए संबंधित कर्मी के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया. नागपंचमी मेले की व्यवस्था देखने पहुंचे थे एसडीएम.

विज्ञापन

कटैया-निर्मली (सुपौल). पिपरा प्रखंड क्षेत्र की पथरा उत्तर पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन का सोमवार को सदर एसडीएम मनोहर कुमार साहू ने औचक निरीक्षण किया. इस दौरान भवन का मुख्य गेट खुला था, लेकिन अंदर जाने वाले दरवाजे पर ताला लगा मिला. कार्यालय समय में भवन बंद मिलने पर एसडीएम ने संबंधित कर्मी की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया.

विज्ञापन

नागपंचमी मेले की व्यवस्था देखने पहुंचे थे एसडीएम

बताया गया कि सदर एसडीएम मनोहर कुमार साहू पथरा उत्तर पंचायत स्थित कैलाशपुरी मेला समिति के स्थायी अध्यक्ष हैं. नागपंचमी के अवसर पर आयोजित होने वाले मेले की विधि-व्यवस्था का जायजा लेने के लिए वे पंचायत क्षेत्र में पहुंचे थे. इसी दौरान उन्होंने पंचायत सरकार भवन का भी औचक निरीक्षण किया.

रोस्टर के अनुसार कर्मी की थी ड्यूटी

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने पंचायत सरकार भवन में उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों में पदस्थापित कर्मियों की जिम्मेदारी है कि वे निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थित रहें और ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करें. कार्यालय समय में भवन बंद मिलना गंभीर लापरवाही है.

कर्मी से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

सदर एसडीएम मनोहर कुमार साहू ने बताया कि रोस्टर के अनुसार जिस कर्मी की पंचायत सरकार भवन में ड्यूटी थी, उसके विरुद्ध प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना उचित कारण अनुपस्थित पाए जाने पर संबंधित कर्मी के एक दिन का वेतन काटने की कार्रवाई की जाएगी.

ग्रामीणों को नहीं होनी चाहिए परेशानी

एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच कर जिम्मेदार कर्मी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि पंचायत सरकार भवन ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं और प्रशासनिक सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण केंद्र है. इसलिए कार्यालय निर्धारित समय पर खुला रहना और कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित होना जरूरी है, ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन