103 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक महिला तस्कर गिरफ्तार, दो फरार

पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध रूप से देसी शराब का निर्माण करने वाले में हड़कंप मचा है.
जदिया जदिया पुलिस ने सोमवार को परसागढ़ी दक्षिण पंचायत के हरिनाहा वार्ड नंबर10 में संध्या गश्ती के दौरान छापेमारी कर 103 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया. जबकि दो महिला तस्कर अंधेरा का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रही. इस दौरान पुलिस ने देसी शराब बनाने में उपयोग गैस सिलेंडर, हांड़ी, ढेकची एवं शराब भरे प्लास्टिक का गैलन को भी जब्त किया. पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध रूप से देसी शराब का निर्माण करने वाले में हड़कंप मचा है. प्रभारी थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि परसागढ़ी दक्षिण पंचायत के हरिनाहा वार्ड नंबर 10 में गीता देवी पति संपत सरदार, मधु देवी पति रबेन सरदार एवं सुशीला देवी पति मानचंद सरदार तीनों महिला मिलकर देसी चुलाई शराब बनाती है तथा उसे बेचती है. सूचना सत्यापन हेतु जब पुलिस वहां पहुंची तो पुलिस को देखते ही मधु देवी तथा सुशीला देवी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गयी. जबकि पुलिस ने गीता देवी को हिरासत में लेकर जब घर की तलाशी ली तो उक्त तीनों महिला के घर से तथा पुआल के नीचे छुपाकर रखे 103 लीटर देसी शराब बरामद हुआ. बताया कि तीनों महिला तस्कर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार तस्कर गीता देवी को न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया गया है. जबकि मधु देवी एवं सुशीला देवी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




