ePaper

मरौना प्रखंड उप प्रमुख पद पर मो उमर निर्विरोध निर्वाचित

Updated at : 17 Aug 2024 9:24 PM (IST)
विज्ञापन
supaul3

अनुमंडल कार्यालय के प्रवेश द्वार पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी तैनात किए थे

विज्ञापन

निर्मली. अनुमंडल कार्यालय में शनिवार को शांतिपूर्ण व्यवस्था के बीच रिक्त पड़े मरौना प्रखंड उप प्रमुख पद पर चुनाव संपन्न हुआ. उप प्रमुख पद पर मो उमर निर्विरोध निर्वाचित हुए. निर्मली एसडीएम संजय सिंह के द्वारा निर्वाचित जनप्रतिनिधि को निर्वाचित होने संबंधित प्रमाण पत्र दिया गया. साथ ही जनप्रतिनिधि को निष्पक्ष भाव से काम करने से संबंधित पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी. शांति व्यवस्था के मद्देनजर अनुमंडल कार्यालय परिसर में आमलोग के प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी. अनुमंडल कार्यालय के प्रवेश द्वार पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी तैनात किए थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन