अधिकारियों ने 20 पीडीएस दुकानों का किया निरीक्षण, नहीं मिली कोई गड़बड़ी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समृद्धि यात्रा के दौरान सुपौल में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला स्तरीय पदाधिकारी जिले भर में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की लगातार जांच कर रही है.
कटैया-निर्मली. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समृद्धि यात्रा के दौरान सुपौल में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला स्तरीय पदाधिकारी जिले भर में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की लगातार जांच कर रही है. मुख्यमंत्री सुपौल पहुंच कर बिहार सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं से संबंधित बैठक भी करेंगे. इसे लेकर प्रभारी डीएम के निर्देश पर पिपरा प्रखंड अंतर्गत नगर पंचायत पिपरा और दीनापट्टी, थुमहा पंचायत में संचालित पीडीएस दुकानों का निरीक्षण करने के लिए पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्त किया. जो बुधवार को तीन पंचायतों के 20 पीडीएस दुकानों का निरीक्षण किया. प्रत्येक दो से तीन दुकानों का निरीक्षण के लिए पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी थी. पिपरा में नीतू कुमारी, धर्मेन्द्र कुमार कारक, देवानंद विश्वास के दुकान का निरीक्षण अमर कुमार शर्मा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राघोपुर, रामनाथ गुप्ता , सुरेन्द्र विश्वास, नीलम देवी की दुकान का निरीक्षण रंजीत कुमार झा सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुपौल के द्वारा किया गया. जबकि थुमहा पंचायत स्थित थुमहा पैक्स और जनवितरण प्रणाली विक्रेता फूलों मंडल के दुकान का निरीक्षण नेहा कुमारी आपूर्ति निरीक्षक त्रिवेणीगंज के द्वारा की गयी. थुमहा में जांच कर रहे पदाधिकारी नेहा कुमारी ने बताया कि डीएम के निर्देश पर पीडीएस दुकानों का निरीक्षण किया गया. राशनकार्ड लाभुकों द्वारा जानकारी ली गयी. जांच में सबकुछ ठीक ठाक पाया गया. कहीं से किसी तरह की शिकायत सामने नहीं आयी. कुछ बिंदुओं को लेकर विक्रेताओं को निर्देश दिया गया है. राशन लाभुकों द्वारा विक्रेता के विरुद्ध किसी तरह की शिकायत दर्ज नहीं कराई गयी. जांच रिपोर्ट डीएम को समर्पित की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




